सरकार चेत जाइए डरिए किसान से - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

सरकार चेत जाइये, डरिये किसान से
बिजली न कहीं फाट पड़े आसमान से

चुपचाप है वो इसलिए गूंगा समझ लिया
वो ख़ूब सोच समझ के बोले ज़ुबान से

मिट्टी का वो माधव नहीं जो सोच रहे हैं
फौलाद का बना है वो देखें तो ध्यान से

हालात हैं ख़राब मगर हैसियत बड़ी
चिथड़ों में भी हुज़ूर वो रहता है शान से

सब भेड़िए, सियार भगें दुम दबा के दूर
जब ढोल पीटता है वो ऊंचे मचान से

गोदाम भरे जिसकी कमाई से आपके
झोला लिए खाली वही लौटा दुकान से

तकलीफ़देह हों जो किसानों के वास्ते
ऐसे सभी क़ानून हटें संविधान से

खुद रह के जो भूखा सभी के पेट पालता
आओ तुम्हें मिलायें आज उस महान से
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य