सामने गर हो किनारा तो बहुत कुछ शेष है - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

सामने गर हो किनारा तो बहुत कुछ शेष है
हौसला ज़िंदा तुम्हारा तो बहुत कुछ शेष है

मुश्किलें देता है उनके हल भी देता है वही
नींद से जागे दुबारा तो बहुत कुछ शेष है

यह कहावत है पुरानी मन के जीते, जीत हो
आदमी का मन न हारा तो बहुत कुछ शेष है

मानता हूँ थक गये हैं तीरगी से आप पर
भेार का चमका सितारा तो बहुत कुछ शेष है

हर समय खाली कहाँ रहती हैं उसकी कश्तियाँ
गर है तिनके का सहारा तो बहुत कुछ शेष है

मुड़ के पीछे देखियेगा आप तन्हा हैं कहाँ
आपके दिल ने पुकारा तो बहुत कुछ शेष है
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like