नज़र उठाये तो वो बेक़रार हो जाये - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

नज़र उठाये तो वो बेक़रार हो जाये
ख़ुदा करे कि उसे हमसे प्यार हो जाये

भले वो उसके बाद हमसे फिर मिले न कभी
मिलन हमारा मगर एक बार हो जाये

हमें तो सिर्फ़ इंतज़ार उस घड़ी का है
चलाये तीर तो वो ख़ुद शिकार हो जाये

ज़रूर इस तरह का हो ज़मीर इन्साँ का
करे गुनाह तो वो शर्मसार हो जाये

ख़ुदा का नूर दोस्तो कभी पड़े उस पर
वो संगदिल है मगर ग़मगुसार हो जाये

निगाहे इश्क़ में इतनी तो तपिश हो बाकी
मेरा रक़ीब मेरा तलबगार हो जाये

हरेक लम्हा क़ीमती है ये ख़याल रहे
हसीं वो ख़्वाब है जो यादगार हो जाये
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम