जुल्म और अन्याय सहने के लिए मजबूर था - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

जुल्म और अन्याय सहने के लिए मजबूर था
कर भी क्या सकता था वो बाहैसियत मज़दूर था।

जब हुआ था हादसा सब हाथ बाँधे थे खड़े
ग़़म किसे था, ग़म का लेकिन ढोंग बदस्तूर था।

छै महीना भी न बीता हो गयी टीबी उसे
गाँव से आया हुआ था हौसला भरपूर था।

चुक गयीं साँसे जब उसकी आ गये सब मददगार
एक भी इन्साँ न था मजमा वहाँ पे ज़रूर था।

हैसियत भी थी बड़ी और धन भी था उसके अकूत
वो किसी को क्या समझता मद में अपने चूर था।

चश्मदीद गवाह था वो इसलिए मारा गया
साथ वो सच के खड़ा था बस यही तो कु़सूर था।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like