चिंगारियों की सुर्ख डगर देख रहा हूँ - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

चिनगारियों की सुर्ख डगर देख रहा हूं
इक आग का दरिया है जिधर देख रहा हूं

बाहर से खूब जगमगा रहीं इमारतें
अंदर से बेचिराग़ी शहर देख रहा हूं

कुछ लोग कहेंगे ही ज़माना ख़राब है
लेकिन मैं ज़ालिमों का क़हर देख रहा हूं

रोते हुए बच्चों के ज़रा पोंछ लूं आंसू
ठहरो अभी कुछ देर उधर देख रहा हूं

तकसीम हुई ज़िन्दगी मेरी हज़ार बार
हासिल न बचा कुछ भी शिफ़र देख रहा हूं

कितना तड़प रहा लहूलुहान परिंदा?
पूरी ज़मीन ख़ून से तर देख रहा हूं

लाज़िम है यही झूठ से पर्दा उठाइये
जो दिख रहा मैं उससे इतर देख रहा हूं

परचम उठा लिया है मैंने इन्क़लाब का
मुझ पर गड़ी है उसकी नज़र देख रहा हूं
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like