आँसुओं को छुपा लें - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

आँसुओं को छुपा लें नयन में मगर
गीत मेरे छुपा भेद हैं खोलते।

मसि लिए अश्रु की गाल के पत्र पर
नयन संदेश लिखते रहे उम्र भर,
प्यार तुम से किया है बड़ा खेद है
कल तलक था प्रगट अब बना भेद है,

तोड़ सारी गये तुम मिलन की प्रथा
अब कहाँ वह अधर से अमृत घोलते।

तुम छुपे सिंधु में हो लहर की तरह
तुम घुले प्राण में हो रुधिर की तरह,
तुम दिखोगे नहीं दृष्टि से इस तरह
अब तुम्हीं हो हमारे हृदय की जगह,

शब्द घायल, विकल छंद स्वर में लिए
नाम केवल तुम्हारा अधर बोलते।

मीत कोई बने, प्रीत तुम से मगर
सुख किसी से मिले शाँति तुम से मगर,
गीत है यह तुम्हारे भजन के लिए
है नयन जल विकल आचमन के लिए,

कामना से चले, वेदना के नगर
वन्दना तक रहे बन व्रती खेाजते।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like