सांध्य समाचार - ध्रुव शुक्ल

ध्रुव शुक्लध्रुव शुक्ल11 Sept 1953

2 min read · 12.4K reads

आ रहा है वह
सुन रहे हैं सब
उसके आने की पदचाप
उड़ रही है गंध
उसके आगमन की

हत्यारा नहीं है वह
यही है सान्ध्य समाचार
रोज़ उठा ले जाता है किसी एक को

शक्ति और सौन्दर्य के सामने
हर पल
वन में काँपती है मृत्यु!
ध्रुव शुक्ल
About the poet

ध्रुव शुक्ल

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like