बहुत हँसता हूँ मैं लेकिन तुम्हारा ग़म नहीं जाता - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

धीरेन्द्र सिंह काफ़िरधीरेन्द्र सिंह काफ़िर10 Sept 1987

3 min read · 12.4K reads

बहुत हँसता हूँ मैं लेकिन तुम्हारा ग़म नहीं जाता
कभी दिल से तुम्हारी याद का आलम नहीं जाता

मिरी इक आँख दूजी से लिपट के रोज रोती है
मिरी आँखों से ये बरसात का मौसम नहीं जाता

मिरे अहबाब यूँ मुझको तसल्ली रोज देते हैं
तसल्ली से मगर ग़म तो किसी का कम नहीं जाता

किसी ने चूम कर आँखें दुआ दी थी कभी मुझको
दुआओं के असर से भी मिरा मातम नहीं जाता

घुटन है, बेबसी है और रातों की तबीली है
बस इतना जान लो तुम भी कि मेरा दम नहीं जाता
धीरेन्द्र सिंह काफ़िर
About the poet

धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

View profile & all 34 Poems / Stories

More from धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

  1. किसी क़लम से किसी की ज़बाँ से चलता हूँ - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    किसी क़लम से किसी की ज़बाँ से चलता हूँमैं तीर किस का हूँ किस की कमाँ से चलता हूँ

    12.4K reads
  2. देखते देखते ही साल गुज़र जाता है - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    देखते देखते ही साल गुज़र जाता हैपर तिरा ग़म है कि बढ़ता है ठहर जाता है

    12.4K reads
  3. फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगा - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगानींद में उस ने ही आँखों को रुलाया होगा

    12.4K reads
  4. शराब, ख़ामुशी, मेरी अना, तुम्हारा नाम - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगानींद में उस ने ही आँखों को रुलाया होगा

    12.4K reads
  5. कभी यह ज़िन्दगी अच्छी- भली भी गुज़री थी - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    कभी यह ज़िन्दगी अच्छी- भली भी गुज़री थीहमारे होंटो से यानी हँसी भी गुज़री थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like