शहीदों की माँ - धीरेन्द्र अस्थाना

धीरेन्द्र अस्थानाधीरेन्द्र अस्थाना1 Sept 1977

4 min read · 12.4K reads

गाँव के अंतिम छोर पर
था एक टूटा हुआ
माटी का घर!
जिसमे रहती थीं
एक बूढी माँ!

आज उन्होंने छोड़ दिया
वह घर और संसार!
जिसके लिए उन्होंने
किये थे कुर्बान
अपने चार जवान बेटे!

सुना है वो बेटे
शहीद हुए थे देश की
आन और सम्मान
को बचाने में!

पर माँ हो गयी थी
बेबस और लाचार;
यूँ ही झूठा एक तमगा
मिल गया था उसे
जीने के लिए!
जो नहीं मिटा सकता था
उसके पेट व जरूरतों की
भूख और मांगो को!

घिसटते-घिसटते
बिता दिए थे उन्होंने
पूरे चालीस साल!

कोई नहीं पूछने आया
उस माँ की विवशता का
कारण और दिखाने
समाधान का रास्ता!

क्यों किसी के सामने
फैलाती अपने दीन हाँथ
आखिर वह थीं तो
शहीदों की माँ!
धीरेन्द्र अस्थाना
About the poet

धीरेन्द्र अस्थाना

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय