प्यास - धीरेन्द्र अस्थाना

धीरेन्द्र अस्थानाधीरेन्द्र अस्थाना1 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

बूँद कतरा-कतरा तरसती रही प्यास को,
साकी रिंद को यूँ ही तसल्ली देता रहा !

कभी प्यास तो कभी रिंद की खुद्दारी थी
दुश्मनी का ये सिलसिला ता-उम्र चलता रहा !

एक दूजे को मिटाने की हसरत का ख़्वाब,
नाहक ही दोनों के अरमानों में पलता रहा !

साकी भी था, महफ़िल भी और रिंद भी,
फिर भी पैमाना लबों के लिए मचलता रहा !

बूँद कतरा-कतरा तरसती रही प्यास को,
साकी रिंद को यूँ ही तसल्ली देता रहा !
धीरेन्द्र अस्थाना
About the poet

धीरेन्द्र अस्थाना

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like