न ग़ज़ल समझे न गीत समझे - धीरेन्द्र अस्थाना

धीरेन्द्र अस्थानाधीरेन्द्र अस्थाना1 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

मेरे हालात को न ग़ज़ल समझे
न गीत समझे,

वख्त का था क्या तकाज़ा...
न कोई जज़्बात समझे,
न रीत समझे...

ये गुज़रे कल के ज़ख्म हैं...
जिन्हें न हमदम समझे,
न मीत समझे...

दिल कि बाज़ी में हार गये...
फिर भी न हार हम समझे,
न जीत समझे...

बाद मुद्दत के आये अश्क...
इन्हें न फाजिल समझे,
न प्रीत समझे...

मेरे हालात को न ग़ज़ल समझे
न गीत समझे...!
धीरेन्द्र अस्थाना
About the poet

धीरेन्द्र अस्थाना

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like