थके हुए कलाकार से

धर्मवीर भारतीधर्मवीर भारती25 Sept 1926 – 4 Sept 1997

1 min read · 12.6K reads

सृजन की थकन भूल जा देवता!

अभी तो पड़ी है धरा अधबनी,

अभी तो पलक में नहीं खिल सकी

नवल कल्पना की मधुर चाँदनी

अभी अधखिली ज्योत्सना की कली

नहीं ज़िंदगी की सुरभि में सनी—

अभी तो पड़ी है धरा अधबनी,

अधूरी धरा पर नहीं है कहीं

अभी स्वर्ग की नींव का भी पता!

सृजन की थकन भूल जा देवता!

रुका तू गया रुक जगत् का सृजन

तिमिरमय नयन में डगर भूल कर

कहीं खो गई रोशनी की किरन

बादलों में कहीं सो गया

नई सृष्टि का सप्तरंगी सपन

रुका तू गया जगत् का सृजन

अधूरे सृजन से निराशा भला

किस लिए; जब अधूरी स्वयं पूर्णता

सृजन की थकन भूल जा देवता!

प्रलय से निराशा तुझे हो गई

सिसकती हुई साँस की जालियों में

सबल प्राण की अर्चना खो गई

थके बाहुओं में अधूरी प्रलय

औ’ अधूरी सृजन योजना खो गई

प्रलय से निराशा तुझे हो गई

इसी ध्वंस में मूर्च्छिता हो कहीं

पड़ी हो, नई ज़िंदगी; क्या पता?

सृजन की थकन भूल जा देवता!

धर्मवीर भारती
About the poet

धर्मवीर भारती

View profile & all 53 Poems / Stories

More from धर्मवीर भारती

  1. ठण्डा लोहा - धर्मवीर भारती

    है कोई संत राम अनुरागी, जाकी सुरति साहब से लागी।अरस परस पिवके संग राती, होय रही पतिबरता।

    12.7K reads
  2. अन्धा युग - धर्मवीर भारती

    है कोई संत राम अनुरागी, जाकी सुरति साहब से लागी।अरस परस पिवके संग राती, होय रही पतिबरता।

    12.6K reads
  3. कनुप्रिया - धर्मवीर भारती

    है कोई संत राम अनुरागी, जाकी सुरति साहब से लागी।अरस परस पिवके संग राती, होय रही पतिबरता।

    12.7K reads
  4. सपना अभी भी - धर्मवीर भारती

    है कोई संत राम अनुरागी, जाकी सुरति साहब से लागी।अरस परस पिवके संग राती, होय रही पतिबरता।

    12.6K reads
  5. आद्यन्त - धर्मवीर भारती

    है कोई संत राम अनुरागी, जाकी सुरति साहब से लागी।अरस परस पिवके संग राती, होय रही पतिबरता।

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like