प्यार - धनंजय वर्मा

धनंजय वर्माधनंजय वर्मा14 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads

इक पंछी परेवा
रंगीन परों वाला
वादी में मोहकता की
उड़ता फिरता है ।

दौड़ो तो
पकड़ने को,
भागता है ।

कभी-कभी
अयाचित अनचाहा
घुसता है कमरे में

हकालो तो बार-बार
मँडराता है

अहेतुक
टीसता है ।
धनंजय वर्मा
About the poet

धनंजय वर्मा

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like