भोर - धनंजय वर्मा

धनंजय वर्माधनंजय वर्मा14 Sept 1935

3 min read · 12.4K reads

अभिसार से लौटते निर्जन सन्नाटे में
पलाश के लाल दहकते अंगारों पर
पपड़ाई राख की परतें चढ़ गईं

ऊँघते सन्तरी ने दूसरे दिन का घण्टा
पूरी कर्कशता से बजा दिया
बिदाती रात के सूनेपन को चीरता
अड़फ़ड़ाता परिन्दा उड़ा
आगत के स्वागत में

लिपे-पुते ढिगाए आँगन में
रंगोली के चौक पुरे हैं
कलशा का दीप जगमगा रहा है
तोरण सजे द्वार पर
रोली लगी दीपशिखा दिपदिपा रही है

भोर हो रही है...!
धनंजय वर्मा
About the poet

धनंजय वर्मा

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like