मौसम के कागज़ पर - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

मौसम के कागज़ पर आज लिखा था सूरज
पर काले मेघ और बारिश ने घेर लिया

सुबह-दोपहर-संध्या, सबने यह देखा पर
जाने क्या बात हुई, सबने मुँह फेर लिया

तुम ही बतलाओ अब, किससे-क्या बात करें
कैसे भी काटें दिन, कैसे भी रात करें

कभी-कभी उत्सव भी, गाते हैं शोकगीत
जाने किन प्रेतों की छाया मंडराती है

आते तो ऐसे भी अवसर हैं जीवन में
हँसने की कोशिश में चीख़ निकल जाती है

जीवन की अपनी कुछ अलग ही पहेली है
जलते मरुथल में जल-स्रोत निकल आते हैं

सिंह-व्याघ्र-चीतों से घिरे हुए जंगल में
वन-वासी सामूहिक प्रेम-गीत गाते हैं !
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

    (अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)रोज़ रात को तीन बजे

    12.4K reads
  4. तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

    कोई उजली भीगी बदलीआकर कन्धे पर झुक जाए

    12.4K reads
  5. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like