बन्द है नीली झील का हिलना - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

5 min read · 12.4K reads

(यह कविता जून १९७५ में देश में आपातकाल घोषित हो जाने के कुछ दिनों बाद लिखी गई थी)

बहुत देर से बन्द है
नीली झील का हिलना
और
पंख फड़फड़ाना बत्तखों का ।

बहुत दिनों से यहाँ कुछ भी नहीं हुआ –-
स्नान से लेकर वस्त्र हरण तक ।
हुआ है तो सिर्फ़ बन्द होना
नीली झील के पानी की थरथराहट का
या फिर
और भी नीले पड़ते जाना
झील के काईदार होंठों का ।

बढ़ते चले गए हैं सेवार-काइयों के वंश
और आदमी
कभी फिसलन से डरता रहा है कभी उलझन से ।
वक्त गुज़रा
एक बेल चढ़ गई थी एक वृक्ष पर
उससे लिपटकर फिर, दरख़्त
बेल हो गया था
और बेल दरख़्त
सिर दोनों का ही ऊँचा था
अपने घनेपन , अपने रंग
और अपनी छाया के साथ ।

पर अचानक एक हादसा हुआ
और पेड़ या बेल या फिर बेल और पेड़
गायब हो गए थे झील के तट से
और
झील के नीले दर्पण में
छायाएँ सो गई थीं
अनाकारित हो कर
उसके बाद
बहुत देर से बन्द है नीली झील का हिलना
और पंख फड़फड़ाना बत्तखों का ।
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

    (अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)रोज़ रात को तीन बजे

    12.4K reads
  4. तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

    कोई उजली भीगी बदलीआकर कन्धे पर झुक जाए

    12.4K reads
  5. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like