निज़ामुद्दीन-12 - देवी प्रसाद मिश्र

देवीप्रसाद मिश्रदेवीप्रसाद मिश्र18 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

ये मेरी हसरत का वाक़या है तुम्हारी हसरत भी जान लूँ मैं ।
किसी सड़क पर अगर मिलो तो ये सूखी रोटी ही बाँट लूँ मैं ।

ये किस तरफ़ से निकल पड़े हो बहुत ख़ुशी तो कभी नहीं थी,
जो देखा ऊपर तो देखा नीचे कि कैसे रहते कि छत नहीं थी ।

अभी किसी से कहूँ तो क्या कि कहाँ से मैंने शुरू किया था,
जो हाथ लिखता है वो हाथ मैंने किसी को यूँ ही क्यूँ दे दिया था ।

ये क़िस्सा इतना है जितना जानो ये मेरे हिस्से की रोशनी है,
ये मेरी चादर है, तेरी चादर बहुत पसीने में खूँ सनी है ।
देवीप्रसाद मिश्र
About the poet

देवीप्रसाद मिश्र

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाकभी ख़ुशी से ख़ुशी की तरफ़ नहीं देखाकभी ख़ुशी से ख़ुशी की तरफ़ नहीं देखातुम्हारे बा'द किसी की तरफ़ नहीं देखा— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँसब कुछ अच्छा बेअसर हैइस तरह से घिराव हुआ यहाँ कापरछाईं के क़दम हैं इसी ओर— ब्रज श्रीवात्सव