बेहतर मनुष्य बनने के लिये दवाएँ - देवी प्रसाद मिश्र

देवीप्रसाद मिश्रदेवीप्रसाद मिश्र18 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

मैंने खाँसी के लिए दवा ख़रीदने के बाद केमिस्ट से यह कहा कि
बेहतर मनुष्य बनने के लिए दवाएँ नहीं हैं तो उसने मुस्कुराते हुए कहा कि
एक लेटेस्ट स्कीम में कण्डोम के साथ इच्छाएँ मुफ़्त है मैंने कहा कि
कवि इच्छा और स्वप्न के संस्मरण हैं उसने फुसफुसाते हुए कहा कि जो फ़िल्म
पास के थियेटर में चल रही है उसमें पेड़ में पानी डालने का कोई दृश्य नहीं है
और रात के शोक के बाद थियेटर से जो निकले वे कह रहे थे कि मारना एक कला है मैंने बहुत डर से कहा कि जो फ़ोन मैंने भतीजे से बात करने के लिए लगाया था वह ईश्वर को लग गया
देवीप्रसाद मिश्र
About the poet

देवीप्रसाद मिश्र

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like