उचकू मेरा नाम - देवीदत्त शुक्ल

देवीदत्त शुक्लदेवीदत्त शुक्ल

2 min read · 12.4K reads

मैं काशी का रहने वाला, उचकू मेरा नाम,
सदा मिठाई मैंने खाई, दिया न एक छदाम!

पेड़ा, बरफी और जलेबी खाए हैं भरपूर,
रबड़ी, पेड़ा, बड़ी इमरती, लड्डू मोतीचूर!

पढ़ी पोथियाँ मैंने गुरु से छोटी-बड़ी तमाम,
पंडित बनकर घर आया हूँ करने को आराम!

यहाँ बैदकी करके अब मैं पाऊँ सबसे मान,
टके कमाकर घर बनवाऊँ पक्का आलीशान!

-साभार: बालक, दिसंबर 1920, 379
देवीदत्त शुक्ल
About the poet

देवीदत्त शुक्ल

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like