आँधी - देवीदत्त शुक्ल

देवीदत्त शुक्लदेवीदत्त शुक्ल

5 min read · 12.4K reads

संध्या के पहले थी आई,
आँधी हहर हहर कर आई।
उसने चारों ओर उड़ाई,
धूल खूब ही देखो छाई।
धर अपना तब रूप भयंकर,
जाकर चढ़ी शहर के ऊपर।
ध्वजा-पताका तोड़ गिराया,
था लोगों ने जिन्हें सजाया।

फुलबाड़ी-बागों में धँसकर,
डाले तोड़ फूल-फल हँसकर।
कलमी आमों को टपकाया,
जिससे माली ने दुख पाया।

सड़कों पर से लड़के भागे,
मानों सोते से हों जागे।
बनियों ने दूकान बढ़ाई
चौंक पड़े कुंजड़े-हलवाई।

शहर छोड़ आगे वह पहुँची,
नहीं जरा भी मन में सकुची।
गँवई-गाँव खेत सब घेरा,
और किया उन पर निज डेरा।

छानी-छप्पर उड़ा बहाए,
पेड़ बहुत से तोड़ गिराए!
भागी तेजी से जाती थी,
अति प्रचंड हो हहराती थी!

अंधाधुंध देखकर भारी,
व्याकुल हुए सभी नर-नारी।
यही नहीं, पशु-पक्षी सारे,
भागे इधर-उधर हो न्यारे।

जिस प्रचंड गति से थी आई,
नहीं रही वैसी वह भाई।
सबका होता हाल यही है,
सच मानो कुछ झूठ नहीं है।

-बालसखा, मई 1923, 144-145
देवीदत्त शुक्ल
About the poet

देवीदत्त शुक्ल

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्य