सड़कों की महारानी - देवेंद्रकुमार

देवेंद्रकुमारदेवेंद्रकुमार10 Sept 1940

2 min read · 12.4K reads

सुनो कहानी रानी की
सड़कों की महारानी की।
झाडू लेकर आती है
कूड़ा मार भगाती है।
सड़कें चमचम हो जातीं,
वह प्यारी है नानी की!

धुली-पुती है गालों पर,
जाले उलझे बालों पर,
फिर भी हँसती जाती है
बात बड़ी हैरानी की!

आओ उसके मित्र बनें,
अच्छी-अच्छी बात गुनें,
बस कूड़ा न फैलाएँ
शर्त यही महारानी की!
सुनो कहानी रानी की।
देवेंद्रकुमार
About the poet

देवेंद्रकुमार

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like