बहुत कुछ बचा है - देवेंद्रकुमार

देवेंद्रकुमारदेवेंद्रकुमार10 Sept 1940

2 min read · 12.4K reads

शुक्र है
अभी सब खत्म नहीं हुआ
बहुत कुछ बच गया है,
क्योंकि मैं देख रहा हूं बच्चे
खेलते हुए
अधडूबे, डगमग मकानों की
ढालवां छतों पर।

अब जाकर
मेरी उदासी कम हुई है
पानी की चादर ओढ़े
खेत-मकान, आदमी-
ऊपर नीले आकाश में
पतंगें उड़ रही हैं
पेड़ों पर परिन्दे बेखबर,
मैं कहता हूं
अभी बहुत कुछ बचा है
सामने बच्चे खेल रहे हैं।
देवेंद्रकुमार
About the poet

देवेंद्रकुमार

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअना हवस की दुकानों में आ के बैठ गईअना हवस की दुकानों में आ के बैठ गईअजीब मैना है शिकरों में आ के बैठ गई— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीसब कुछ अच्छा बेअसर हैइस तरह से घिराव हुआ यहाँ कापरछाईं के क़दम हैं इसी ओर— ब्रज श्रीवात्सवन्यौलीदुनिया की सबसे सुरीली आवाज़जो तुम्हें सुनाई दे रही है— हरि मृदुल