हँसने का स्कूल - देवेंद्रकुमार

देवेंद्रकुमारदेवेंद्रकुमार10 Sept 1940

2 min read · 12.4K reads

जल्दी आकर नाम लिखाओ,
पहले हँस कर जरा दिखाओ।
बच्चे जाते रोना भूल,
यह है हँसने का स्कूल!

पहले सीखो खिल-खिल खिलना,
बढ़कर गले सभी के मिलना।
सारे यहीं खिलेंगे फूल,
यह है हँसने का स्कूल!

झगड़ा झंझट और उदासी,
इनको तो हम देंगे फाँसी।
हँसी खुशी से झूलम झूल,
यह है हँसने का स्कूल!
देवेंद्रकुमार
About the poet

देवेंद्रकुमार

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like