गड़बड़झाला - देवेंद्रकुमार

देवेंद्रकुमारदेवेंद्रकुमार10 Sept 1940

3 min read · 12.4K reads

आसमान को हरा बना दें
धरती नीली, पेड़ बैंगनी
गाड़ी नीचे, ऊपर लाला
फिर क्या होगा-
गड़बड़-झाला!

कोयल के सुर मेढक बोले
उल्लू दिन में आँखें खोले
सागर मीठा, चंदा काला,
फिर क्या होगा-
गड़बड़-झाला!

दादा माँगे दाँत हमारे
रसगुल्ले हों खूब करारे
चाबी अंदर, बाहर ताला,
फिर क्या होगा-
गड़बड़-झाला!

चिड़िया तैरे, मछली चलती
आग वहाँ पानी में जलती
बरफी में है गरम मसाला,
फिर क्या होगा-
गड़बड़-झाला!

दूध गिरे बादल से भाई
तालाबों में पड़ी मलाई
मक्खी बुनती मकड़ी जाला,
फिर क्या होगा-
गड़बड़-झाला!
देवेंद्रकुमार
About the poet

देवेंद्रकुमार

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजकवि-कर्मजब पड़ोस में आग लगी हुई होतो मैं कैसे कर सकता हूँ कवि-कर्म— भगतसिंह सोनी