अब तो खाओ - देवेंद्रकुमार

देवेंद्रकुमारदेवेंद्रकुमार10 Sept 1940

2 min read · 12.4K reads

ताक धिना-धिन
ताल मिलाओ
हँसते जाओ,
गोरे - गोरे
थाल कटोरे
लो चमकाओ!

चकला - बेलन
मिलकर बेलें,
फूल - फुलकिया
अम्माँ मेरी
सेंक - सेंककर
खूब फुलाओ!

भैया आओ
अम्माँ को भी
यहाँ बुलाओ,
प्यारी अम्माँ
सबने खाया
अब तो खाओ!
देवेंद्रकुमार
About the poet

देवेंद्रकुमार

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like