शाम - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

कन्धे तक झुक आई
शाम ।

साये में पेड़ कुछ खड़े
दिन के नखरे
बड़े-बड़े
अँधेरा कुडुक,
आई शाम ।

नन्हा-मुन्ना कोई ख़्वाब
होठों से तोड़ता गुलाब
रटता है
बाम, बाम, बाम ।

एक मानसून अनूठी
सागर में, देह में उठी
गहरे कौतुक
आई शाम ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like