फागुन का रथ - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

फागुन का रथ कोई रोके ।

ठूठी शाखें पतियाने लगीं,
घेर-घेर कर बतियाने लगीं,
ऐसे में कौन इन्हें टोके,
फागुन का रथ कोई रोके ।

खेतों की हरियाली बँट गई
फसलें सोना होकर कट गईं,
घर ले जाऊँ किस पर ढो के
फागुन का रथ कोई रोके ।

आओ नदिया तीरे बैठें,
सुस्ता लें फिर अन्दर पैठें,
आते हैं लहरों के झोंके,
फागुन का रथ कोई रोके ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like