मेघ मेरे ! मुझे घेरे !! - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

मेघ मेरे !
मुझे घेरे !

नदी-तालों में उतरते
मछलियों-सी चाल करते
हर गली हर मोड़ को
मुश्किल बनाते
घुप अन्धेरे ।

खेत पर रकबा बँधा है
खुले मुँह की बात क्या है
बैठने को घर नहीं है
बाग़ में डालेंगे डेरे ।

साँस कुहरे में टँगी है
बाप-दादों की ज़मीं है
शाम का वादा किए थे
आ गए कैसे सबेरे ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like