हम-तुम - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

रात हुई गूँगी
दिन बहरे,
हम-तुम कहाँ
आकर ठहरे !

रह रह के
चुभता सन्नाटा
पैरों में
ऊँगली का काँटा
शाखों के घाव हुए
गहरे ।

नीचे-ऊपर होती साँसें
कुएँ में लटक रही घासें
पानी पर नावों के
पहरे ।

छोड़कर किनारों का बैठना
देख रहा लहरों का ऐंठना
शीशे में क़ैद हुए
चेहरे ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like