गेंदे के फूल - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

1 min read · 12.4K reads

गेंदे के फूल खिले
खिले फूल गेंदे के ।

टूसे थे पात हुए
जन-जन के हाथ हुए
अपनी तो पूंजी है
इतनी-सी, ले-दे के ।

जो भी थे सह सवार
मौसम के खुशगवार
निकले बे पेंदे के ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like