दिन के यायावर को - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

गले हुए पीतल के सागर को
नाम न दो ।

धुएँ का रंग गहरा
काठ का सहन ठहरा
ऐसे में दिन के यायावर को
शाम न दो ।

चूक गए ताड़ हुए
रेत के पहाड़ हुए
रंगों के आँचल को, खूँट दो
सलाम न दो ।

चन्दन के घाट बँधे
लम्बे-चौड़े कन्धे
नील के सरोवर को बोली-
नीलाम न दो ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like