धूप के पखेरू - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

खो गए अन्धेरे में
धूप के पखेरू ।

हरे हुए, लाल हुए
हौसले मशाल हुए
चाँद के कटोरे से
टपक रहा
गेरू ।

डालों पर थकी-थकी
सोई है सूर्यमुखी
आँखों के साए में
नींदों की जोरू ।

घास-फूस के छाजे
लकड़ी के दरवाज़े
मिट्टी के घर में
न गाय,
न बछेरू ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like