बात - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

फूल, पत्ती, टहनियों में
बात उलझी है

हवा,
सब कुछ जानती है
भले कुछ बोले
न बोले,

धूप,
दिन के बारजे में बन्द
मुँह खोले
न खोले,
सीढ़ियों से
गिर गया है चाँद
गलियों में
रात उलझी है ।

रेत की नागिन
नदी,
सहमी हुई है,
अन्धेरे की
क्या चहल-क़दमी हुई है ?

नींद,
बाँझिन की उँगलियों में
गुलमुहर की
शाख उलझी है ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like