तेरे भीतर पैदा हो यह गुन - देवेन्द्र आर्य

देवेन्द्र आर्यदेवेन्द्र आर्य18 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

जीवन क्या है, कांच का घर है।
मौत के हाथों में पत्थर है।

पर्वत तो हो सकते हैं हम
सागर होना नदियों पर है।

मौसम, मजहब, चाहत, मण्डी
घर पर किसका खास असर है।

जब सपने नाखूनों में हों
आँखें होना बुरी खबर है।

विष पी कर हम अमर हो गए
मन का जादू बड़ा जबर है।

गांव में बदली इस दुनिया की
जड़ में कोई महानगर है।

आँसू तुम कहते हो जिसको
दुनिया का पहला अक्षर है।
देवेन्द्र आर्य
About the poet

देवेन्द्र आर्य

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like