किसी को सर चढ़ाया जा रहा है - देवेन्द्र आर्य

देवेन्द्र आर्यदेवेन्द्र आर्य18 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

किसी को सर चढ़ाया जा रहा है
कोई रक्तन रुलाया जा रहा है

ये आँखें आधुनिक दिखने लगेंगी
नया सपना मंगाया जा रहा है

जो पहले से खड़ा है हाशिए पर
वही बाएँ दबाया जा रहा है

कथाओं में नहीं अंट पा रहा जो
उसे कविता में लाया जा रहा है

बुजुर्गों ने जिसे पोसा है अब तक
वो रिश्ता अब भुनाया जा रहा है

हमारे बीच में जो अनकहा था
वो शब्दों से मिटाया जा रहा है

मैं कुर्बानी का बकरा तो नहीं हूँ?
बड़ी इज्जत से लाया जा रहा है
देवेन्द्र आर्य
About the poet

देवेन्द्र आर्य

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like