यहाँ से देखो - देवयानी

देवयानीदेवयानी13 Sept 1972

2 min read · 12.4K reads

आसमान कितना नीला है
घास कितनी हरी
कितना चटख है फूलों का रंग
कितना साफ़ दिख रहा है
तालाब का पानी
हवा में घुली है
कैसी भीनी गन्ध
नहीं, बन्द मत करो
खिड़की के पल्ले
यूँ ही रहने दो उन्हें
आधा खुला
झूलता हवा में
देवयानी
About the poet

देवयानी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like