अपने बेटे से-1 - देवयानी

देवयानीदेवयानी13 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads

कल की सी बात है
जब पहली बार मेरी बांहों ने
जाना था उस नर्म अहसास को
जो तुम्‍हारे होने से बनता था

टुकुर टुकुर ताकती
वे बडी बडी आंखों
अब भी धंसी है मेरी स्‍म़ति में

सल्‍वाडोर डाली के चित्रों में
नहीं पिघलता समय
उस तरह
जिस तरह उस वक्‍त
समूचा संसार
मेरे भीतर पिघल रहा था

व़ह क्षण
जिस में डूब कर रहा जा सकता था
उसे तो बीत ही जाना था
तुम्‍हें तो लांघ ही जाना था एक दिन
उम्र के सारे पायदानों को कुलांचे मारते हुए
लांघ ही जाना था मेरी लंबाई को

कुछ दिन पहले
मेरे कंधे से कंधा जोड कर देखते और
मायूस हो जाते थे तुम
मेरे कान के बराबर नाप कर खुद को
आज मैं सराबोर हूं
यह देख कर कि
तुम्‍हारें कांधे पर टिका सकती हूं अपना सर
देवयानी
About the poet

देवयानी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like