लड़कियाँ - देवमणि पांडेय

देवमणि पांडेयदेवमणि पांडेय4 Sept 1958

3 min read · 12.3K reads

लड़कियाँ अब और इंतज़ार नहीं करेंगी
वे घर से निकल जाएँगी
बेख़ौफ़ सड़कों पर दौड़ेंगी
उछलेंगी, कूदेंगी, खेलेंगी, उड़ेंगी
और मैदानों में गूँजेंगी उनकी आवाजें
उनकी खिलखिलाहटें

चूल्हा फूँकते, बर्तन माँजते और रोते-रोते
थक चुकी हैं लड़कियाँ
अब वे नहीं सहेंगी मार
नहीं सुनेंगी किसी की झिड़की
और फटकार

वे दिन गए जब लड़कियाँ
चूल्हों-सी सुलगती थीं
चावलों- सी उबलती थीं
और लुढ़की रहती थीं कोनों में
गठरियाँ बनकर

अब नहीं सुनाई देंगी
किवाड़ के पीछे उनकी सिसकियाँ
फुसफुसाहटें और भुनभुनाहटें
और अब तकिये भी नहीं भीगेंगे
देवमणि पांडेय
About the poet

देवमणि पांडेय

View profile & all 68 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like