ख़ूब लुभाती मुंबई - देवमणि पांडेय

देवमणि पांडेयदेवमणि पांडेय4 Sept 1958

2 min read · 12.4K reads

छ्म छ्म करती गाती शाम
चाँद से मिलने निकली शाम।

उड़ती फिरती है फूलों में
रंग-बिरंगी तितली शाम।

आँखों में सौ रंग भरे
आज की निखरी-निखरी शाम।

यादों के साहिल पर आकर
पल दो पल को उतरी शाम।

ओढ के सिंदूरी आँचल
हँसती है शर्मीली शाम।

दिन का परदा उतर गया
बड़ी अकेली लगती शाम।

अलग-अलग हैं सबके ख़्वाब
सबकी अपनी-अपनी शाम।
देवमणि पांडेय
About the poet

देवमणि पांडेय

View profile & all 68 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like