अन्धेरे अभी आशियानों में हैं - देवमणि पांडेय

देवमणि पांडेयदेवमणि पांडेय4 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

अन्धेरे अभी आशियानों में हैं।
उदासी के मंज़र मकानों में हैं।

ज़ुबाँ वाले भी काश समझें कभी
वो दुःख-दर्द जो बेज़ुबानों में हैं।

परिन्दों की परवाज़ कायम रहे
कई ख़्वाब शामिल उड़ानों में हैं।

घरों में हैं महरूमियों के निशाँ
कि अब रौनक़ें बस दुकानों में हैं

कहाँ ग़ुम है मंज़िल पता ही नहीं
निगाहें मगर आसमानों में हैं।

मुहब्बत को मौसम ने आवाज़ दी
दिलों की पतंगें उड़ानों में हैं।
देवमणि पांडेय
About the poet

देवमणि पांडेय

View profile & all 68 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like