देव मैं सीस बसायो सनेह कै - देव

देवदेव

6 min read · 12.4K reads

देव मैं सीस बसायो सनेह सों, भाल मृगम्मद-बिन्दु कै भाख्यौ।
कंचुकि में चुपरयो करि चोवा, लगाय लियो उरसों अभिलाख्यौ॥

लै मखतूल गुहे गहने, रस मूरतिवंत सिंगार कै चाख्यौ।
साँवरे लाल को साँवरो रूप मैं, नैननि को कजरा करि राख्यौ॥

जबते कुँवर कान्ह, रावरी कलानिधान,
कान परी वाके कँ सुजस कहानी सी।
तब ही तें देव देखी, देवता सी, हँसति सी,
रीझति सी, खीजति सी, रूठति रिसानी सी॥

छोही सी, छली सी, छीन लीनी सी, छकी सी, छीन
जकी सी, टकी सी लगी, थकी, थहरानी सी।
बींधी सी, बँधी सी, बिष बूडति, बिमोहित सी
बैठी बाल बकति, बिलोकति, बिकानी सी॥

धारा में धारा धँसीं निरधार ह्वै, जाय फँसीं उकसीं न ऍंधेरी।
री अगराय गिरीं गहिरी गहि, फेरे फिरीं न घिरीं नहिं घेरी॥

देव कछू अपनो बस ना, रस लालच लाल चितै भइँ चेरी।
बेगि ही बूडि गई पँखियाँ, ऍंखियाँ मधु की मखियाँ भइँ मेरी॥

भेष भये विष, भावै न भूषन, भूख न भोजन की कछु ईछी।
देवजू देखे करै बधु सो, मधु, दूधु सुधा दधि माखन छीछी॥

चंदन तौ चितयो नहिं जात, चुभी चित माँहिं चितौनी तिरीछी।
फूल ज्यों सूल, सिला सम सेज, बिछौननि बीच बिछी जनु बीछी॥

More from देव

  1. आँगन बैठी सुन्यो पिय आवन चित झरोखन मे लख्यो परै - देव

    आँगन बैठी सुन्यो पिय आवन चित झरोखन मे लख्यो परै ।देवजू घूँघट के पट हू मे समात न फूल्यो हियो फरक्यो परै ।

    12.4K reads
  2. आई बरसाने ते बुलाय वृषभानु सुता - देव

    आई बरसाने ते बुलाय वृषभानु सुता ,निरखि प्रभान प्रभा भानु की अथै गई ।

    12.4K reads
  3. आवन सुन्यो है मनभावन को भावती ने - देव

    आवन सुन्यो है मनभावन को भावती नेआँखिन अनँद आँसू ढरकि ढरकि उठैं ।

    12.4K reads
  4. इन्दिरा के मन्दिर से सुंदर बदन वे - देव

    इन्दिरा के मन्दिर से सुंदर बदन वे ,मदन मूँदै बिहँसै रदन छवि छानि छानि ।

    12.4K reads
  5. कुँजन के कोरे मनु केलिरस बोरे लाल - देव

    कुँजन के कोरे मनु केलिरस बोरे लाल ,तालनि के खोरे बाल आवति है नित को ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like