बुढ़ापे की चोटी - नज़्म

दर्शिका वसानीदर्शिका वसानी

1 min read · 12.4K reads

उम्र और रास्ते कटते चले गए

अभी अभी साँसें संभली थी

न जाने कब हौसले भी सँभलते चले गए

शुरुआती ये रास्ते सीधे-सरल साफ़ हुआ करते थे

ऊँचाई पे बढ़ते ही पथरीले हुए काँटों से ग्रस्त

हाँ कभी कोई झरना मिल जाता था

पेड़ भी छाँव ले कर मेरी मदद को आते थे

वो झरने वो छाँव मगर साथ न चल पाते थे

वक़्त था जो साथ चला मेरे

एक रोज़ वो भी चला गया तजरबे की पेटी दे कर

अब उसे भी उठाए चलना है सँभाले रखना है

साँसों की तरह हौसलों की तरह

रास्ते में मिलेगा वो फिर से

और माँगेगा मुझ से उस पेटी में से कुछ

या दे जाएगा दो चार और भी उठाने को

वक़्त मिलता गया मोड़ आते गए कुछ लोग भी

बोझ कम होता फिर बढ़ भी जाता

रास्तो में भटक भी जाता कहीं कहीं

बोझ भारी हुआ था थकी आँखों का भी एक बोझ था

बुढ़ापे की चोटी अब अभी मीलों दूर थी

पर वहाँ शायद सुकून होगा

कहीं पहुँच जाने की राहत होगी

चाँद की ठंडक मेरे क़रीब होगी

उस चोटी पे पहुँच कर

थके हुए पैरों को किनारे रख दूँगा

क्यूँकि वहाँ से आगे अब कुछ न होगा चलने को

आँख मूँदने की मुझे अब इजाज़त होगी

दर्शिका वसानी
About the poet

दर्शिका वसानी

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय