चल -चल रे हंसा - दरिया साहब

दरिया साहबदरिया साहब

4 min read · 12.4K reads

चल-चल रे हंसा, राम-सिंध, बागड़में क्या तू रह्यो बन्ध॥
जहँ निर्जल धरती, बहुत धूर, जहँ साकित बस्ती दूर-दूर।
ग्रीषम ऋतुमेम तपै भौम, जहँ आतम दुखिया रोम-रोम॥
भूख प्यास दुख सहै आन, जहँ मुक्ताहल नहि खान-पान।
जउवा नारू दुखित रोग, जहँ मैं तैं बानी हरष-सोग॥
माया बागड़ बरनी येह, अब राम-सिन्ध बरनूँ सुन लेह।
अगम अगोचर कथ्या न जाय, अब अनुभवमाहीं कहूँ सुनाय॥
अगम पंथ है राम-नाम, गिरह बसौ जाय परम धाम।
मानसरोवर बिमल नीर, जहँ हंस-समागम तीर-तीर॥
जहँ मुक्ताहल बहु खान-पान, जहँ अवगत तीरथ नित सनान।
पाप-पुन्यकी नहीं छोत, जहँ गुरु-सिष-मेला सहज होत॥
गुन इन्द्री मन रहे थाक, जहँ पहुँच न सकते बेद-बाद।
अगम देस जहँ अभयराय, जन दरिया, सुरत अकेली जाय॥
दरिया साहब
About the poet

दरिया साहब

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी