मोर बिचारे - दामोदर सहाय कवि किंकर

दामोदर सहाय कवि किंकरदामोदर सहाय कवि किंकर14 Sept 1875

4 min read · 12.4K reads

मोर गए ब्रह्मा के आगे, करने लगे विचित्र विलाप,
कहने लगे सुनो हे स्वामी, हमने किया कौन-सा पाप!

साधारण पक्षी भी ऊँचे स्वर से जब कुछ गाते हैं,
तब मनुष्य पृथ्वी के सारे मोहित से हो जाते हैं!

पर सुनकर मेरी बोली, वे हँसी-ठिठोली करते हैं,
कैसे हम सब मोर बिचरे इसी सोच में मरते हैं!

देकर बहुत दिलासा, ब्रह्मा बोले-‘मोरो! हो न उदास,
दुनिया में न कहीं पाओगे सब ही गुण सब ही के पास!

है जो कड़ी तुम्हारी बोली तो पाया है कैसा रूप,
वाह!वाह! करते नर जिसकी सुंदरता को देख अनूप!

इस दुनिया में बिलकुल अच्छा बिल्कुल बुरा न कोई है,
सब में गुण हैं बँटे, वृथा ही तुमने निज मति खोई है।’
दामोदर सहाय कवि किंकर
About the poet

दामोदर सहाय कवि किंकर

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानास्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय