क्यों चुराते हो देखकर आँखें - दाग़ देहलवी

दाग़ देहलवीदाग़ देहलवी25 May 2024 – 17 Mar 1905

3 min read · 12.4K reads

क्यों चुराते हो देखकर आँखें
कर चुकीं मेरे दिल में घर आँखें

ज़ौफ़ से कुछ नज़र नहीं आता
कर रही हैं डगर-डगर आँखें

चश्मे-नरगिस को देख लें फिर हम
तुम दिखा दो जो इक नज़र आँखें

कोई आसान है तेरा दीदार
पहले बनवाए तो बशर आँखें

न गई ताक-झाँक की आदत
लिए फिरती हैं दर-ब-दर आँखें

ख़ाक पर क्यों हो नक्शे-पा तेरा
हम बिछाएँ ज़मीन पर आँखें

नोहागर कौन है मुक़द्दर पर
रोने वालों में हैं मगर आँखें

दाग़ आँखें निकालते हैं वो
उनको दे दो निकाल कर आँखें
दाग़ देहलवी
About the poet

दाग़ देहलवी

उपनाम : 'दाग़' मूल नाम : नवाब मिर्ज़ा ख़ान जन्म : 25 May 1831 | दिल्ली निधन : 17 Mar 1905 | हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : महमूद रामपुरी (शिष्य), बेखुद बदायुनी (शिष्य), बेख़ुद देहलवी (शिष्य), हसन बरेलवी (शिष्य), सीमाब अकबराबादी (शिष्य) LCCN : n84086596 बुलबुल-ए-…

View profile & all 46 Poems / Stories

More from दाग़ देहलवी

  1. मुमकिन नहीं कि तेरी मुहब्बत की बू न हो - दाग़ देहलवी

    मुमकिन[1] नहीं कि तेरी मुहब्बत की बू न होकाफ़िर अगर हज़ार बरस दिल में तू न हो

    12.4K reads
  2. रू-ए- अनवर नहीं देखा जाता - दाग़ देहलवी

    रू-ए- अनवर[1] नहीं देखा जातादेखें क्योंकर नहीं देखा जाता

    12.4K reads
  3. ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेरा - दाग़ देहलवी

    ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेराऐसे आने से तो बेहतर था न आना तेरा

    12.4K reads
  4. आफत की शोख़ियां हैं - दाग़ देहलवी

    आफत की शोख़ियां है तुम्हारी निगाह मेंमेहशर के फितने खेलते हैं जल्वा-गाह में..

    12.4K reads
  5. न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न अपना - दाग़ देहलवी

    न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न[1] अपनाकि अपना घर है अपना और है अपना वतन अपना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like