क्या लुत्फ़-ए-सितम यूँ उन्हें हासिल नहीं होता - दाग़ देहलवी

दाग़ देहलवीदाग़ देहलवी25 May 2024 – 17 Mar 1905

4 min read · 12.4K reads

क्या लुत्फ़-ए-सितम यूँ उन्हें हासिल नहीं होता
ग़ुँचे को वो मलते हैं अगर दिल नहीं होता

कुछ ताज़ा मज़ा शौक़ का हासिल नहीं होता
हर रोज़ नई आँख, नया दिल नहीं होता

जिस आइने को देख लिया, क़हर से उसने
उस आइने से कोई मुक़ाबिल नहीम होता

ग़म्ज़ा भी हो शफ़्फ़ाक़, निगाहें भी हों ख़ूँरेज़
तलवार के बाँधे से तो क़ातिल नहीं होता

इन्कार तो करते हो मगर यह भी समझ लो
बेवजह किसी से कोई साइल नहीं होता

मंज़िल पे जो पहुँचे तो मोले क़ैस को लैला
नाके से जुदा क्या कभी महमिल नहीं होता

मरने ही पे जब आए तो क्या डूब के मरिये
क्या ख़ाक में मिल जाने को साहिल नहीं होता

यह दाद मिली उनसे मुझे काविश-ए-दिल की
जिस काम की आदत हो मुश्किल नहीं होता

ऐ ‘दाग़’ किस आफ़त में हूँ, कुछ बन नहीं आती
वो छीनते हैं मुझसे जुदा दिल नहीं होता
दाग़ देहलवी
About the poet

दाग़ देहलवी

उपनाम : 'दाग़' मूल नाम : नवाब मिर्ज़ा ख़ान जन्म : 25 May 1831 | दिल्ली निधन : 17 Mar 1905 | हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : महमूद रामपुरी (शिष्य), बेखुद बदायुनी (शिष्य), बेख़ुद देहलवी (शिष्य), हसन बरेलवी (शिष्य), सीमाब अकबराबादी (शिष्य) LCCN : n84086596 बुलबुल-ए-…

View profile & all 46 Poems / Stories

More from दाग़ देहलवी

  1. मुमकिन नहीं कि तेरी मुहब्बत की बू न हो - दाग़ देहलवी

    मुमकिन[1] नहीं कि तेरी मुहब्बत की बू न होकाफ़िर अगर हज़ार बरस दिल में तू न हो

    12.4K reads
  2. रू-ए- अनवर नहीं देखा जाता - दाग़ देहलवी

    रू-ए- अनवर[1] नहीं देखा जातादेखें क्योंकर नहीं देखा जाता

    12.4K reads
  3. ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेरा - दाग़ देहलवी

    ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेराऐसे आने से तो बेहतर था न आना तेरा

    12.4K reads
  4. आफत की शोख़ियां हैं - दाग़ देहलवी

    आफत की शोख़ियां है तुम्हारी निगाह मेंमेहशर के फितने खेलते हैं जल्वा-गाह में..

    12.4K reads
  5. न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न अपना - दाग़ देहलवी

    न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न[1] अपनाकि अपना घर है अपना और है अपना वतन अपना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like