जग सूँ कहा हमारा - दादू दयाल

दादू दयालदादू दयाल

2 min read · 12.4K reads

जगसूँ कहा हमारा।
जब देख्या नूर तुम्हारा॥टेक॥

परम तेज घर मेरा।
सुख-सागर माहिं बसेरा॥१॥

झिलिमिलि अति आनंदा।
पाया परमानंदा॥२॥

जोति अपार अनंता।
खेलै फाग बसंता॥३॥

आदि अंत असथाना।
दादू सो पहिचाना॥४॥
दादू दयाल
About the poet

दादू दयाल

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like