स्त्रियाँ जब चलती हैं

चित्रा सिंहचित्रा सिंह

1 min read · 12.4K reads

स्त्रियाँ जब चलती हैं

तो उड़ती है धूल

किसी के दंभ और

किसी के अभिमान की

उसी धूल पर रखकर

अपने पाँव

चुनती है वे

आगे की राह

पीछे छूटते उन के

कदमों के निंशा

मुस्कुरा कर उन्हें

शुभकामनाएँ देते हैं।

चित्रा सिंह
About the poet

चित्रा सिंह

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like