मिस्ल-ए-गुल खिल कि ये ग़ुंचा-दहनी ख़ूब नहीं

चंदू लाल बहादुर शादानचंदू लाल बहादुर शादान

1 min read · 12.4K reads

मिस्ल-ए-गुल खिल कि ये ग़ुंचा-दहनी ख़ूब नहीं

बात कर हम से भी कुछ कम-सुख़नी ख़ूब नहीं

गुल बिखर जाएँगे सुम्बुल की तरह गुलशन में

तेज़ मत चलियो नसीम-ए-चमनी ख़ूब नहीं

लाल-ओ-गौहर से भरा ख़ुद है सरापा तेरा

ख़्वाहिश-ए-ला'ल-ओ-अक़ीक़-ए-यमनी ख़ूब नहीं

पुर-समर शाख़ को है सर का झुकाना अच्छा

छोड़ दे अपने से ये मा-ओ-मनी ख़ूब नहीं

तेरा मुश्ताक़ है 'शादाँ' ये सुना है तू ने

आ मिल अब दिल से कि ये दिल-शिकनी ख़ूब नहीं

चंदू लाल बहादुर शादान
About the poet

चंदू लाल बहादुर शादान

उपनाम : 'शादान' मूल नाम : Maharaja Chandu Lal जन्म : बुरहानपुर, मध्य प्रदेश निधन : 15 Apr 1845 ‘ शादाँ ’ चंदू लाल ( 1763-1845) ‘ शादाँ ’ चंदू लाल हैदराबाद में निज़ामुल मुल्क आसिफ़ जाह के दरबार में पेशकार थे जो धीरे धीरे तरक़्क़ी करके बहुत ऊँचे पदों तक पहुँचे। उन…

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like