उस दिन के बादल - चन्द्रकुंवर बर्त्वाल

चन्द्रकुंवर बर्त्वालचन्द्रकुंवर बर्त्वाल20 Sept 1919 – 14 Sept 1947

2 min read · 12.4K reads

लेटे थे गिरि ऊपर हम कोमल दूब पर
फिरते थे इधर उधर शैलों पर नीर भर
करते कुछ परामर्श आपस में सूर्य को
देख-देख शिखरों पर आ-आ एकत्र हो
होती थी नील-नील शैलों की श्रेणियाँ
जिनको थी डरा रहीं पट-पट कर बिजलियाँ
सहसा तूफ़ान वना वन वन चिल्लाए
अम्बर में शब्द हुए भूधर थर्राए
दौड़े घनघोर मेघ हाथों में वज्र ले
आहत हो सूर्य कहाँ जाने जा छिपे ।
चन्द्रकुंवर बर्त्वाल
About the poet

चन्द्रकुंवर बर्त्वाल

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like